सरकार का इंडिगो पर कड़ा एक्शन, उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती, रिफंड-लगेज को लेकर सख्त आदेश

समृद्धि न्यूज। सरकार ने इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में 10 कटौती करने का निर्देश दिया है। इंडिगो संकट पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को उड़ानों में 10 फीसदी की कटौती करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उसे ये भी कहा गया है कि वो यात्रियों को रिफंड और लगेज जल्द से जल्द वापस लौटाए। विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले डीजीसीए ने एयरलाइन को उड़ानों में 5 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया था। मुलाकात के दौरान पीटर एल्बर्स एविएशन मिनिस्टर के सामने हाथ जोड़े नजर आए। एविएशन मिनिस्टर ने ट्वीट कर कहा कि पिछले हफ्ते इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द हुईं और देरी हुईं, क्योंकि उनके कू्र की ड्यूटी लिस्ट, फ्लाइट शेड्यूल और अंदरूनी कम्युनिकेशन में गड़बड़ी थी। इससे हजारों यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मामला गंभीर होने पर सरकार ने जांच शुरू की और इंडिगो के टॉप मैनेजमेंट से मीटिंग की। सीईओ ने पुष्टि की है कि 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों के लिए 100 प्रति रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंत्रालय ने शेष रिफंड और यात्रियों के फंसे हुए सामान को जल्द से जल्द सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं। इंडिगो को किराया सीमा और यात्री सुविधा उपायों सहित मंत्रालय के सभी निर्देशों का बिना किसी अपवाद के पालन करने को कहा गया है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu
@RamMNK
During the last week, many passengers faced severe inconvenience due to Indigo’s internal mismanagement of crew rosters, flight schedules and inadequate communication. While the enquiry and necessary actions are underway, another meeting with Indigo’s top management was held to review the stabilization measures. Today again,

CEO Pieter Elbers was summoned to the Ministry to provide an update. He confirmed that 100% of the refunds for flights affected till 6th December have been completed. A strict instruction to expedite the completion of the remaining refunds and baggage handover was given. The Ministry considers it necessary to curtail the overall Indigo routes, which will help in stabilizing the airline’s operations and lead to reduced cancellations. A curtailment of 10% has been ordered. While abiding with it, Indigo will continue to cover all its destinations as before. Indigo has been instructed to comply with all the directives of the Ministry, including fare capping and passenger convenience measures without any exception.

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *