बीएलओ के विशेष निरीक्षण में सामने आईं अनियमितताएं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगरिया जवाहर पंचायत में बीएलओ द्वारा किए गए विशेष निरीक्षण में मतदाता सूची में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं।
जांच के दौरान कुल 98 संदिग्ध नाम पाए गए। जिनमें सुधार की तत्काल आवश्यकता बताई गई है। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। इनमें 46 लोग ऐसे थे जो क्षेत्र से बाहर पाए गए, जबकि 11 मतदाताओं के मृत होने की पुष्टि हुई। इसके अतिरिक्तए 20 नाम डबल एंट्री के रूप में दर्ज थे और 21 महिलाएं विवाह के कारण अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुकी थीं। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 98 नाम ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनमें मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए तत्काल सुधार की आवश्यकता है। यह अनियमितताएं एक पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के लिए चुनौती पेश करती हैं। निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने ग्रामवासियों को निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित घोषणा प्रमाण-पत्र भी सुनाया। उन्होंने लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी और यह भी बताया कि गलत सूचनाओं को जल्द से जल्द ठीक कराना क्यों महत्वपूर्ण है, ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
नगरिया जवाहर पंचायत में मतदाता सूची में 98 संदिग्ध नाम
