मेडिकल कालेज में किया गया हवन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुर्वप्रवेशिका एवं संस्कार कार्यक्रम के 15वें दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 11 दिसम्बर को आयुर्वप्रवेशिका (यूजी ट्रांज़िशनल करिकुलम) तथा संस्कार (पीजी ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का 15वाँ एवं अंतिम दिवस सम्पन्न हुआ। पूरे दिन चले समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। दोनों कार्यक्रमों की शुरुआत धन्वंतरि प्रार्थना और विचार मंचन से हुई। जिसमें 2025 बैच के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसके बाद यूजी एवं पीजी छात्रों के पोस्ट-टेस्ट और फीडबैक संग्रह की प्रक्रिया संपन्न हुई।
यूजी कार्यक्रम में सुबह 9:45 बजे से व्हाइट कोट सेरेमनी, चरक शपथ तथा समूह फोटोग्राफी का आयोजन किया गया। संचालन कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 नीतूश्री ने किया। विद्यार्थियों के लिए चिकित्सकीय जीवन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक रहा। 10:30 बजे से 1 बजे तक कॉलेज परिसर में हवन आयोजित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। पीजी छात्रों ने अपने ओरिएंटेशन के अंतिम दिन टैलेंट शो और टैलेंट एक्जिबिशन प्रस्तुत किया। जिससे नवप्रवेशी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व रचनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। माइंडफुलनेस सत्र और समापन समारोह दोपहर 2 बजे कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 नीतूश्री ने ध्यान पर चिंतन सत्र सम्पन्न हुआ। जिसमें जागरूकता, मानसिक संतुलन और पेशेवर जीवन में एकाग्रता बनाए रखने के उपायों पर चर्चा हुई। 2:30 बजे से सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और धन्यवाद ज्ञापन शामिल रहा।
15-दिवसीय आयुर्वप्रवेशिका एवं संस्कार कार्यक्रम का हुआ समापन
