एसबी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगितायें सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कानपुर रोड याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से सीनियर वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
सब जूनियर वर्ग में टॉय कलेक्शन रेस, हर्डल रेस, 50 मीटर रेस, कै्रब स्टिंग रेस, वॉशरमैन रेस, गेट रेडी रेस का आयोजन किया गया। टॉय कलेक्शन रेस बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम येलो हाउस, द्वितीय रूद्र व तृतीय ग्रीन हाउस रहा। बालिका वर्ग में प्रथम वीणा, द्वितीय स्थान पर नैना रेड हाउस रही। हर्डल रेस यू-केजी बालक वर्ग में प्रथम अर्पित ब्लू हाउस, द्वितीय फिज़ाउल रेड हाउस, तृतीय सत्यम ग्रीन हाउस, हर्डल रेस बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, सोमल द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रही। 50 मीटर रेस बालक वर्ग में अचित प्रथम, राज कुशवाहा द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। 50 मीटर रेस बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, राधिका द्वितीय, आंवी तृतीय रही। कै्रक्स ईटिंग रेस में सनोज प्रथम, शुभ द्वितीय रहे। वॉशरमैन रेस बालक वर्ग में अक्षांश प्रथम, अर्पित राज द्वितीय व दिव्यांश पाल तृतीय रहे। वॉशरमैन रेस बालिका वर्ग में शिक्षा यादव प्रथम, सोनम यादव द्वितीय, काव्या तृतीय रही। गेट रेडी रेस में संदी प्रथम, अविरल द्वितीय रहे। गेट रेडी रेस बालिका वर्ग में मानवी प्रथम, वंशिका द्वितीय, प्रतीक्षा तृतीय रही। जूनियर सेक्शन में 50 मीटर रेस बालक वर्ग कृष्णा प्रथम, शिव यादव द्वितीय रहे। 50 मीटर रेस बालिका वर्ग में अग्रिमा प्रथम, जानवी द्वितीय व योजना तृतीय रही। 100 मीटर रेस बालक वर्ग में सुधांशु प्रथम, सक्षम द्वितीय, लक्ष्य तृतीय रहे। कक्षा 5 बालिका वर्ग में आरती प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व अन्या तृतीय स्थान पर रही। लेमन स्पून रेस बालक वर्ग में ऋषभ प्रथम, हंसराज द्वितीय रहे। लेमन स्पून रेस बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, मनु द्वितीय, नव्या तृतीय स्थान पर रही। फ्रॉग रेस बालक वर्ग में आयुष राज प्रथम, शिव यादव द्वितीय, सौरव तृतीय स्थान पर रहा। फ्रॉग रेस बालिका दिव्यांशी प्रथम, हंसी द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर सेक्शन में 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में शीला प्रथम, पूजा द्वितीय व दिव्या तृतीय स्थान पर रही। स्लो साइक्लिंग रेस बालक वर्ग में गोविंद प्रथम व बालिका वर्ग में फिरदौस प्रथम रही। बैलून टाई रेस बालक वर्ग में विवेक प्रथम व बालिका वर्ग में पूजा प्रथम रही। समापन समारोह पर चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद जीवन में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है। विद्यार्थियों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। विद्यालय की संचालिका स्नेहा यादव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ उपस्थित रहा। सभी विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *