प्रशासनिक न्यायमूर्ति का दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा के जनपद आगमन पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। शिष्टाचार भेंट के दौरान दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि यादव, कार्यवाहक सचिव दिनेश गुप्ता तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कश्मीर सिंह एवं सचिव अभिषेक कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर न्यायालय परिवार से जुड़े अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शिष्टाचार भेंटकर प्रशासनिक न्यायमूर्ति का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *