राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,36,020 मामलों का हुआ निस्तारण

 इलाहाबाद के न्यायमूर्ति ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद, प्रशासनिक न्यायाधीश फर्रुखाबाद द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, प्रधान न्यायाधीश जमशेद अली, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं वादकारी उपस्थित रहे। विभिन्न बैंकों, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद व अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। 161 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 16773367 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 30378 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया। जमशेद अली प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 105 पारिवारिक/वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 13 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 33 वादों का निस्तारण किया गया। नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फर्रुखाबाद द्वारा अपने न्यायालय से 09 मामले निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल चिन्हित लम्बित 4441 मामलों में से 3942 तथा प्री-लिटिगेशन के 132517 मामलों में से 132078 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 136958 मामलों में से 136020 मामलों का निस्तारण कर कुल 59590349/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर सहयोग देने वाले अधिकारीगण में शैली राय अपर जिला जज प्रथम, अभिनितम उपाध्याय एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, तरूण कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, रितिका त्यागी विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, अंकित मित्तल अपर जिला जज कक्ष सं0-7, दीपेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज कक्ष संख्या 08, मैराज अहमद अपर जिला जज पाक्सो एक्ट कक्ष संख्या-1, संदीप तिवारी अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, सत्येन्द्र सिंह वर्मा अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय, अन्जू कम्बोज अपर प्रधान न्यायाधीश, घनश्याम शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रीतिमाला चतुर्वेदी सिविल जज व0प्र0ए, ज्ञानेन्द्र कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पीयूष भारतीय अपर सिविल जज सी0डि0, जयवीर सिंह अपर सिविल जज सी0डि0/एसीजेएम, युगुल शम्भू एसीजेएम/एफटीसी, विजय रतन गौतम ग्राम न्यायालय अमृतपुर, ओम चौरसिया सिविल जज सिटी, सुबुक मुस्कान जेएम सदर, प्रशान्त कौशिक जेएम हवाली, हिमांशू नौटियाल अपर सिविल जज प्रथम, गुलफ्शा अपर सिविल जज द्वितीय, स्वेता कश्यप जेएम, अनामिका अपर सिविल जज, शोभा रानी जेएम, दीपिका रानी जेएम, ज्योति सागर जेएम/एफटीसी 02, शिवानी सिंह जेएम/एफटीसी, बलवीर सिंह विशेष जेएम एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, राम सिंह मौर्या लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोर्ट मैनेजर व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परा विधिक स्वयंसेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार ने सभी सहयोगी अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *