समृद्धि न्यूज। सीरिया ने अमेरिकी ठिकाने पर हमला कर दिया। सीरिया के मध्य क्षेत्र पलमायरा में शनिवार को एक अमेरिकी-सिरियाई सुरक्षा गश्ती दल पर इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक अकेले बंदूकधारी ने घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में 2 अमेरिकी सैनिक और 1 अमेरिकी नागरिक (ट्रांसलेटर) की मौत हो गई। तीन अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अमेरिकी मध्य कमान ने बताया कि शनिवार को मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में अमेरिकी सेना के दो जवान और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के एक साल पहले सत्ता से हटने के बाद इराक में अमेरिकी सैनिकों पर यह पहला हमला है, जिसमें जनहानि हुई है। मध्य कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए और युद्ध विभाग की नीति के अनुसार मारे गए जवानों की पहचान तब तक गोपनीय रखी जाएगी जब तक उनके निकटतम संबंधियों को सूचित करने के 24 घंटे पूरे नहीं हो जाते। जानकारी के मुताबिक, सीरिया के मध्य हिस्से में शनिवार को हुए एक हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। इस हमले में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने यह जानकारी दी। सेंटकॉम के अनुसार, यह हमला इस्लामिक स्टेट आईएस संगठन के एक अकेले हमलावर ने घात लगाकर किया। यह हमला राष्ट्रपति बशर अल असद के सत्ता से हटने के एक साल बाद अमेरिकी बलों पर हुआ पहला घातक हमला है।
हम इसका बदला जरूर लेंगे
शनिवार को व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह आईएसआईएस का हमला है और हम इसका बदला जरूर लेंगे। वह इस दौरान आर्मी-नेवी फुटबॉल मैच देखने के लिए बाल्टीमोर रवाना हो रहे थे। ट्रंप ने हमले में मारे गए तीनों अमेरिकियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए तीन अन्य अमेरिकी फिलहाल ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
