ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बड़ा आतंकी हमला, दस की मौत

समृद्धि न्यूज। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। बॉन्डी बीच पर यहूदियों के हनुक्का कार्यक्रम में मास शूटिंग हुई है। इसमें लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। 60 लोग घायल हुए हैं। मामले में अब तक दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बोंडी समुद्र तट पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें कम से कम १० लोगों की मौत हुई है। दो पुलिस अधिकारियों समेत १० लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को मार गिराया है, जबकि दूसरा हमलावर पकड़ा गया है और गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हमलावर की पहचान 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में हुई जो सिडनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा है। प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने इस घटना को स्तब्धकारी और दुखद बताया है। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी को आतंकवादी हमला घोषित किया गया है। स्थानीय मीडिया में दिखाई गई वीडियो में सामने आया है कि समुद्र तट पर आयोजित एक यहूदी कार्यक्रम हनुक्का के दौरान फायरिंग हुई। यह फायरिंग उस जगह हुई जहां यहूदी त्योहार हनुक्का का जश्न मनाया जा रहा था, जिसकी शुरुआत सूर्यास्त के समय हुई थी। यहूदी त्योहार हनुक्का 8 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इसके पहले ही दिन यह गोलीबारी हुई है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने शाम करीब 6:30 बजे (ऑस्ट्रेलियाई समय) उस समय गोलियां चलाईं, जब सैकड़ों लोग समुद्र तट पर यहूदी त्योहार की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक तटीय कार्यक्रम में जुटे हुए थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, आज ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का उत्सव मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए इस जघन्य आतंकी हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भारत की जनता की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी और हार्दिक संवेदना व्यक्त करता जिन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। इस शोक की घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *