हरदोई, समृद्धि न्यूज। श्री गोविन्द वृद्धजन सेवा एवं गो विज्ञान समिति के द्वारा 14दिसम्बर को कम्बल वितरण कार्यक्रम होना था। संस्था संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता ( बघौली वाले) के आकस्मिक निधन होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उनके निधन पर रविवार को संस्था परिवार शोक व्यक्त करने एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने हेतु शहीद उद्यान परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उप प्रबंधक सोनू गुप्ता ने बताया कि संस्था के सम्मानित संरक्षक अशोक गुप्ता का निधन को हो गया है।वह संस्था श्री गोविन्द वृद्ध जन सेवा एवं गौ विज्ञान समिति परिवार के लिए निष्ठा से पूर्णता समर्पित थे। उनके निधन से संस्था एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भरना कठिन है। संस्था के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर २ मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,विधिक सलाहकार दिलीप गुप्ता, गोपाल गौशाला अध्यक्ष संदीप गुप्ता, प्रकृति प्रेमी रमेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष विनीता पाण्डेय,महिला उपाध्यक्ष अनीता मिश्रा सदस्य सौरव गुप्ता, दाताराम गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुधा गुप्ता, कंचन गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, विजयलक्ष्मी पाण्डेय, मीनू सैनी, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्री गोविन्द वृद्ध जन सेवा एवं गौ विज्ञान समिति के संरक्षक के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा
