हरदोई, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर सांसद जयप्रकाश रावत ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित हुए दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण सांसद जयप्रकाश रावत के द्वारा किया गया। विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों एवं उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इस खेल स्पर्धा में जिस तरह खिलाड़ियों ने अपनी क्षमताओं का पूरे जोश के साथ प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए उन्हें यकीन है कि यह खिलाड़ी बहुत जल्द जिले का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन करेंगे।
उन्होंने अभी हाल ही में जिले का नाम विभिन्न खेलों में रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। जिसमें कृष्णा मिश्रा खेलो इंडिया फुटबॉल, अनुपम पाल कॉमनवेल्थ पदक विजेता जूडो, गौरव अवस्थी साउथ एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जूडो, विशाल सिंह खेलो इंडिया पहला गेम्स पिस्टल शूटिंग, दिव्यांश वैष्णव खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ,जिला व्यायाम शिक्षक कृष्ण बिहारी अवस्थी , जिला ओलंपिक संघ की सचिव पूनम तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह, सक्सेस क्रिकेट अकादमी के कोच सूर्य प्रताप सिंह, अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति, एवं बेसिक शिक्षा विभाग,माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जिला स्काउट गाइड तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि का इस स्पर्धा मे विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं स्कूलो के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विजेता व उप विजेता टीमों, विजेता प्रतिभागियों को सांसद ने किया पुरस्कृत
