सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ, प्रतिभागियों ने लिया भाग

सांसद व डीएम, एसपी ने खिलाडिय़ों का परिचय किया प्राप्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल महोत्सव के अन्तर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में उद्घाटन सांसद मुकेश राजपूत ने किया। लोकसेवा के अन्तर्गत पांचों विधानसभाओं से जीतकर आये कबड्डी, कुश्ती के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। विशिष्ठ अतिथि के रुप में ज्ञान डेयरी डायरेक्टर मिथलेश अग्रवाल, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने की। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने लोकसेवा कोआर्डिनेटर अमरदीप दीक्षित समन्वय के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया। समस्त लोगों को सांसद व डीएम ने अपने मुखार बिंदु से विचार रखे। सांसद द्वारा कबड्डी खेल का नारियल तोडक़र शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह राठौर, डा0 मुकेश सिंह राठौर, अनिल सिंह, डीएस चौहान, सुनील रावत मौजूद रहे। कबड्डी में सीनियर बालक मैच का उद्घाटन अलीगंज विधानसभा व भोजपुर विधानसभा की टीमों के परिचय के साथ हुआ। सब जूनियर बालिकाओं के मैच सम्पन्न हुए। विजेता टीम एकलव्य सलेमपुर, उपविजेता अमृतपुर वीरेन्द्र स्वरुप एवं सदर फर्रुखाबाद टीम रही। निर्णायक मण्डल में जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, सुनील पाल, संजीव यादव, केशव गंगवार, विमलेश कुमार, सुभाष चन्द्र, सपना, अभिषेक पाल, आलोक यादव, अभिषेक शाक्य, विवेक कुमार, अरुण यादव, मनीष कुमार, आलोक यादव, रवि कुमार, अहमद मियां, विनीत कुमार, प्रदीप जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *