दीप संस्था के सम्मान समारोह में गूंजे कविता के स्वर

 वार्षिकोत्सव में विभिन्न हस्तियों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था दीप का सप्तम वार्षिकोत्सव रविवार को जानकी भवन खत्री धर्मशाला में भव्य काव्य एवं सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता डॉ0 शिवओम अम्बर ने की तथा संचालन महेशपाल सिंह उपकारी ने किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी सम्मान अनिल प्रताप सिंह को, शिक्षक सम्मान दीपिका राजपूत को, चिकित्सा सम्मान डॉ0 अरविंद गुप्ता को, स्व0 जगदीश नारायण टण्डन सम्मान महेशपाल सिंह उपकारी को व दीपशिखा सम्मान प्रीती पवन तिवारी को दिया गया। साथ ही रामशंकर अवस्थी अबोध, नलिन श्रीवास्तव, उपकार मणि उपकार, स्मृति अग्निहोत्री, निमिष टंडन, डॉ0 गरिमा पाण्डेय, स्मृति अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, विशाल श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया और संस्था को आशीर्वचन प्रदान करते हुए भविष्य में संस्थापक अध्यक्ष निमिष टण्डन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कहा। मुख्य अतिथि डॉ0 राजकुमार सिंह ने संस्था के प्रति भूरि भूरि प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया। डॉ0 शिवओम अम्बर ने कहा कि इस संस्था का भविष्य उज्जवल हो एवं साहित्यिक सेवा की ओर सदैव अग्रसर रहे तथा सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरणादायक रहे। इस अवसर पर राजगौरव पाण्डेय, प्रमोद दीक्षित, अवधेश दुबे, रामबाबू मिश्र रत्नेश, जवाहर सिंह गंगवार, हरिभान सिंह गहरवार, अशोक मिश्रा, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, बबिता पाठक, कविता शुक्ला, रितु शुक्ला, पारस भारद्वाज, राममोहन शुक्ला, दिलीप कश्यप, विशाल श्रीवास्तव, भानु आदि उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *