फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे हैं 19वें सिनर्जी फेस्ट के तृतीय दिवस पर क्रिकेट मैच का 5 पांचवा खेल स्वामी विवेकानंद हाउस और चंद्रशेखर आजाद हाउस के बीच खेला गया। जिसमें ऑरेंज टीम में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। मैच में स्वामी विवेकानंद हाउस ने जीत हासिल की तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब सोनू गुप्ता को मिला। छठवा क्रिकेट मैच एपीजे अब्दुल कलाम और भगत सिंह हाउस के बीच हुआ। जिसमें एपीजे अब्दुल कलाम हाउस ने अपनी जीत हासिल की और इस मैच के मैन आफ द मैच रोहित सिंह रहे। वॉलीबॉल का तीसरा मैच सुभाष चंद्र हाउस ने एवं वॉलीबॉल का चौथा मैच स्वामी विवेकानंद हाउस ने जीता। म्यूजिकल चेयर में छात्राओं में 25 बैच की हर्षिता ने बाजी मारी। साथ ही रोशन पाल 25 बैच ने जीत हासिल की। कैरम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आदित्य, प्रियांशु, आदर्श, उत्सव, अविनाश, कमलेश, क्षितिज, फाजिल, फैयाज आदि प्रतिभागी पहुंचे। छात्रों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में मोहिनी विजेता रही। छात्रों के शतरंज खेल के सेमीफाइनल के प्रतिभागी अमित, कमल, इजर, रोशन पाल ने अपनी जगह बनायी।
सिनर्जी फेस्ट के तीसरे दिन म्यूजिकल चेयर के साथ खेले गए कई रोमांचक खेल
