शाहाबाद हरदोई, समृद्धि न्यूज। एक राइस मिल मालिक की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में मिल से 5 चोरों द्वारा उनके फिरोजपुर खुर्द के निकट मिल से ई रिक्शा से सामान चोरी करने की शिकायत गई है।
माया इंडस्ट्रीज के मालिक रजत गुप्ता निवासी मोहल्ला दिलेरगंज ने दी गई दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सालिगराज ने प्रमोद और अजीत के साथ मिलकर उसकी फर्म माया इंडस्ट्रीज मोहल्ला फिरोजपुर खुर्द से रामबाबू और अम्बरीष के ई रिक्शा से 14 दिसंबर की रात को काफी मात्रा में धान और अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। तहरीर में सभी 5 लोगों पर गैंग बनाकर चोरी,राहजनी,मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। इनके आतंक से क्षेत्र में कोई भी गवाही देने के लिए तैयार नहीं होता है। इसलिए जनहित में उक्त सभी 5 लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।ताकि क्षेत्र में लोगों सकून के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।
राइस मिल से ई रिक्शा से चोर चुरा ले गए वेशकीमती सामान
