दौड़ में पूनम, लम्बी कूद में अंतर रहे अव्वल

ब्लॉक टड़ियावां में आरम्भ हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

हरदोई, समृद्धि न्यूज। माय भारत,हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र,समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को प्रथम दिवस टड़ियावां के मानस इंटर कॉलेज खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक निगम मिश्र ने फीता काटकर किया।
खेलकूद प्रतियोगिता से प्रथम दिवस पर महिलाओं की 100 मीटर रेस में पूनम, सलोनी और नैना क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में अतर सिंह प्रथम , अजय द्वितीय,सुमित तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में कुमकुम और शिया पाल ने फाइनल में जगह बनाई। महिलाओं की कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई टीम और राधा रानी टीम फाइनल में जगह बनाई । मंगलवार को पुरुषों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता कबड्डी का फाइनल मैच,बैडमिंटन फाइनल मैच,पुरुषों की 100 मीटर दौड़ कराई जाएगी। जिला युवा अधिकारी माय भारत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि सभी विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल और सैंचामऊ युवा मंडल के अवनीश कुमार और अखिलेश कुमार द्वारा किया गया ।
जिला युवा अधिकारी,माय भारत, हरदोई ने बताया कि ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कुल 06 ब्लॉकों में कराया जाएगा जिसे स्थानीय युवा मंडल अथवा महिला मंडल के सहयोग से आयोजित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *