फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे 19 वें सिनर्जी फेस्ट 2025 के चतुर्थ दिवस पर शिक्षक लेमन रेस में डॉक्टर गगन प्रथम, डॉक्टर कविता नेगी द्वितीय और प्राचार्य डॉक्टर नीतूश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
छात्राओं के लेमन रेस में महक 2024 बैच, प्रगति पाल 2025 बैच, प्रिया 2025 बैच ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस छात्रों में रामकरण 24 बैच से प्रथम स्थान रोशन द्वितीय स्थान और प्रफुल्ल तृतीय स्थान पर आए।
छात्राओं की 100 मीटर रेस में रिया 24 बैच से प्रथम स्थान पर संध्या 25 बैच ने द्वितीय स्थान और प्रिया 25 बैच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी औंर छात्रों के समूह से तुषार प्रथम स्थान, शौर्य द्वितीय स्थान और अमोघ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों के बैडमिंटन मैच के सेमीफाइनल के लिए शौर्य 25 बैच से पहुंचे।
क्रिकेट मैच मैं एपीजे अब्दुल कलाम हाउस जीता और मैन ऑफ द मैच का खिताब रोहित ने पाया। शतरंज मैच के सेमी फाइनल मैच के लिए निखिल तथा शुभ मिश्रा 25 बैच से देव एवं शिवम 24 बैच से पहुंचे।
सिनर्जी फेस्ट 2025 के चौथे दिन शिक्षकों ने भी किया खेल में प्रतिभाग
