कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर सात बसें व तीन कारों की टक्कर, लगी भीषण आग, चार की मौत, कई घायल

समृद्धि न्यूज। कोहरे के कारण यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। इससे कई वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कई लोग जलकर मर गए। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सात बसें और तीन कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर डीएमए एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौजूद हैं। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर अल सुबह भीषण सडक़ हादसा हुआ है। मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को जब कोहरे के कारण एक के बाद एक कई बसें और कारें आपस में टकरा गईं। जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं। एसएसपी श्लोक कुमार ने हादसे में चार लोगों की मौत की बात कही है।

साथ ही 25 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ये हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन-127 के पास हुआ है। बसें आगरा से नोएडा की तरफ बसें आ रही थीं, तभी पीछे से कोहरे के कारण एक कार आगे चल रही कार से टकराई। जिस कार से वो टकराई, उसकी टक्कर फिर आगे चल रही कार से हो गई। इसी तरह फिर एक के बाद एक आगे चल रही बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। कुल 7 बसें और 3 कारों की टक्कर हुई।

जिसके बाद इन सभी वाहनों में आग लग गई। 7 में से 6 स्लीपर बसें और एक रोडवेज बस थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। १४ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। एसएसपी श्लोक कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 बसें और तीन कारों में आग लगी है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं मुख्यमंत्री ने मथुरा सडक़ हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *