फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।फतेहगढ़ स्थित सीएमओ कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
आशा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करना, स्थायीकरण, मानदेय बढ़ाकर 20,000/- रुपए करना, ईपीएफ का सदस्य बनाना और 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा शामिल है। उन्होंने कई महीनों से लंबित भुगतान न होने की शिकायत भी की। सीएमओ डॉ0 अवनींद्र कुमार मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे और आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। यह धरना उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें 56 प्रकार के कार्य करने होते हैं। जिसके लिए उन्हें मात्र 2,000/- रुपए मिलते हैं। आशा शिमला, मिथलेश सोलंकी और कविता राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें टुकड़ों में पैसा नहीं चाहिए, बल्कि बंधा हुआ वेतन चाहिए। उन्होंने सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई। धरने में किरन, गिरजा कुमारी, सुमन देवी, रुचि और गीता सहित कई अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आशा कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी
