मांडवी, रागिनी, राजुल व आर्यन ने दौड़ प्रतियोगिता में मारी बाजी

 सांसद खेल स्पर्धा के तहत खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर किया। विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हरी झण्डी दिखायी। खेल के नोडल अमरदीप दीक्षित व डीएस राठौर, ऋषिपाल सिंह सिसोदिया, विकास पाण्डेय, अभय कठेरिया के अलावा जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कुलदीप यादव, अरुण यादव, मनीष यादव, सुनील पाल, अतुल कटियार, योगेश शुक्ला, संजीव यादव, आलोक यादव, केशव गंगवार, ऐजाज अहमद, अभिषेक पाल, विमलेश, अभिषेक शाक्य, शिवम बाथम, सुभाष यादव, विवेक यादव, संजीव द्विवेदी ने भूमिका निभाई। सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन राजपूत प्रथम, हसीन खान द्वितीय व निखिल राजपूत तृतीय रहे। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में दीपक सिंह प्रथम, अभिषेक द्वितीय, मुदित राजपूत तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर में अंकित सिंह प्रथम, अनमोल द्वितीय, निकित तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रौनक प्रथम, शिवांकी द्वितीय, शतांक्षी सिंह तृतीय रही। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में अंजू प्रथम, रमा देवी द्वितीय, वंदना तृतीय रही। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में मांडवी सोमवंशी प्रथम, प्रकृति वर्मा द्वितीय, बीना यादव तृतीय रही। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रागिनी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व रिया तृतीय रही। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में राजुल यादव प्रथम, रमा देवी द्वितीय, निम्मी तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में मांडवी सोमवंशी प्रथम, सपना द्वितीय व बीना यादव तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में राजुल यादव प्रथम, आरजू द्वितीय, आरती तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, शिल्पी भारद्वाज द्वितीय, श्वेता तृतीय रही। सब जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, रिया द्वितीय, सारिका तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *