रखा बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मचाया धमाल

 प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने छात्राओं को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डा0 सी डेनीयल रहे। प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने प्रबंधक का बुके देकर स्वागत किया। पादरी मनोज कुमार, पादरी स्टीफन मसीह व पूर्व शिक्षिका प्रीती मसीह मौजूद रही। प्रार्थना के साथ पादरी मनोज मसीह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन शिक्षिका भावना लाल ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने बैज लगाकर व बुके देकर किया। विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं ने आज मेरे दिल में खुशी है सुंदर गीत प्रस्तुत किया। समस्त कक्षाओं की छात्राओं ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नाटक प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। कक्षा १२ की छात्राओं ने कब्बाली प्रस्तुत कर मन मोह लिया। स्वर्ग से उतरा स्वर्गदूत पर कक्षा ११ की छात्राओं ने एक्शन सांग प्रस्तुत किया। कक्षा ८ की छात्राओं ने जीवन की रोटी, कक्षा ९ की छात्राओं ने सुंदर भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा ८ की छात्राओं ने चमका तारा यह चमका तारा पर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चार्ली चेपलिन ने अपनी अदाकारा से सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह व प्रबंधक ने समस्त शिक्षिकाओं व कर्मचारी को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि कार्यक्रम की प्रस्तुति से मन बहुत प्रसन्न हुआ है। कब्बाली अति सुंदर रही। वार्षिकोत्सव में फैंसी डे्रस व खेलकूद मेले का भी आयोजन हुआ। पादरी मनोज कुमार व स्टीफन मसीह द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पादरी स्टीफन मसीह ने प्रार्थना के साथ आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *