गांव में नहीं पहुंची विद्युत आपूर्ति फिर भी बकाया आरसी जारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मेरापुर के ग्राम पिलखना के दो दर्जन से अधिक ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। जिसमे बताया कि वर्ष 2007 व 2008 में क्षेत्रीय लेखपाल रमाकांत गुप्ता ने हम लोगों से राशन कार्ड व 50-50 रुपये जमाकर कराए थे। कि तुम्हारे गांव में खम्बे लगवाकर लाइन डलवाकर विद्युत आपूर्ति कर दी जायेगी, जिससे तुम लोगों के यहां भी बिजली आने लगेगी। उसके बाद गांव में बिजली के खम्बे लगाए गए व लाइन खिंची गयी और न ही हम लोगों के यहां विद्युत केबिल लगाई गयी और न ही घरों में मीटर लगाये गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से किसी भी ग्रामवासी का मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति नहीं की गई है, इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तहसीलदार को भ्रमित कर ग्रामवासियों के विरुद्ध बकाया धनराशि की आख्या प्रस्तुत कर दी। जिस पर तहसीलदार द्वारा अधिकांश ग्रावासियों के विरुद्ध 19 जून को आरसी जारी कर दी गई। जिसमें मनमाने तरीके से विद्युत बकाया धनराशि अंकित की गई है। ग्रामवासियों ने तहसीलदार द्वारा जारी की गई आरसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *