सरस्वती विद्या मंदिर में महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर सेनापति में गणित मेले का आयोजन किया गया। मेला विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से सम्पन्न किया गया। गणित मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए गणितीय मॉडल, रोचक गतिविधियां, खेल, चार्ट तथा दैनिक जीवन में गणित के उपयोग पर आधारित प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गयीं। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने गणित मेले को भारतीय ज्ञान परम्परा व राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जोड़ते हुए बताया कि गणित केवल अंकों का विषय नहीं, बल्कि तर्क, रचनात्मकता और समस्याण समाधान की कला है। आपने रामानुजन के जीवन, संघर्ष और गणित में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत रूप से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष व विद्यालय संचालन समिति के प्रबन्धक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने व गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि व निर्णायक के रुप में रस्तोगी इंटर कालेज के गणित प्रवक्ता गजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि व निर्णायक के रूप में कनौडिया बालिका इंटर कालेज की गणित प्रवक्ता दर्शना शुक्ला रहीं। संचालन रुद्र सारस्वत, शौर्य शुक्ला व आशुतोष अवस्थी ने किया। इस अवसर पर रामानंद पाण्डेय, कृष्ण कुमार, वीरेश सिंह, प्रदीप अवस्थी, शिव कुमार, प्रदीप सिंह, प्रदीप शर्मा, आलोक सिंह, बृजपाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रजनीश, संजीव सिंह, गोविन्द प्रसाद, आर्तिका, सोनम, सरला, रश्मि, लक्ष्मी, सीमा, पूनम, रिंकी आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने गणितीय मॉडल व अन्य आधारित प्रस्तुतियां की प्रदर्शित
