उन्नाव, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बांगरमऊ स्थित एक रिजॉर्ट में ‘तैयारी बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी २५ दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रेरणा स्थल’ के लोकार्पण एवं आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह प्रदेश महामंत्री संगठन सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई। आगामी जनसभा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा धर्मपाल सिंह ने कहा राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित होने वाली डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ का कार्य करेंगी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा राष्ट्रीय एकता, पंडित दीन दयाल की प्रतिमा एकात्म मानववाद और अंत्योदय और अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को गहराई से समझने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की निरंतर प्रेरणा देंगी। प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए इस ‘प्रेरणा स्थल’ को आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार स्थानीय विधायक श्रीकांत कटियार सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर पुरवा विधायक अनिल सिंह,मोहान विधायक बृजेश रावत और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
