कुष्ठ रोगियों को गर्म कपड़े व खाद्य सामग्री की गई वितरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च के पदाधिकारियों ने पादरी स्टीफन मसीह के नेतृत्व में कुष्ठ रोगियों के आश्रम में जाकर कुठ रोगियों के बीच क्रिसमस मनाया। पादरी स्टीफन मसीह ने इस नेक काम को करते हुए ये संदेश दिया कि जैसा प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन में बहुत से कुष्ठ रोगियों की सेवा की, हम भी प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर बीमारों की, रोगियों की, गरीबों की सेवा करें। इस क्रिसमस पर ये संकल्प लें कि न केवल हम अपने परिवार के लोगों के साथ क्रिसमस मनाए, वरन साथ ही साथ गरीबों तथा बेसहाय लोगों के साथ भी क्रिसमस मनाए। कार्यक्रम में ऑल सोल्स चर्च के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। चर्च की और से सहायता के रूप में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण किए गए। कंवल वितरण के साथ अन्य खाद्य पदार्थ, आटा, दाल, चीनी इत्यादि दिए गए। इस मौके पर रीनी मसीह, रोजिशन विश्वासी, संतोष मसीह, सुनील मसीह, अमोल मसीह, अमित राज, सोनू, मोनू, जेनिस लाल, अभिषेक, जॉन्सन, बेबी मसीह, बॉबी राज आर्यन तथा अशीष मसीह आदि मौजूद रहे।
ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च के पदाधिकारियों ने कुष्ठ आश्रम में मनाया क्रिसमस
