चरनी में आया तारणहारा, केक काटकर मनाया क्रिसमस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीएनआई सिटी चर्च में क्रिसमस का पावन पर्व बड़े ही खुशी के साथ मनाया गया। चर्र्च परिसर में गीतों, प्रार्थना और प्रेम का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। पादरी स्टीफन मसीह ने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म शांति, प्रेम और आनन्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से आपस में प्रेम, शांति और भाईचारे को बनाए रखने को कहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने एक दूसरे को उपहार देकर सम्मानित किया और खुश नजर आये। साथ ही चर्च में केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। एक दूसरे को केक खिलायी गई और खुशी के वातावरण में समाज के लोग आनंदित हुए। व्यवस्था कोषाध्यक्ष रंजीत मैसी ने देखी। इस मौके पर राजेश मसीह, सुरेन्द्र मसीहख् अरुणचंद, मुकेश डेविड, विजय, आर्यन राज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को खुशी और उत्साह के साथ मनाया।
प्रभु यीशु मसीह का जन्म देता है प्रेम और शांति का संदेश: पादरी स्टीफन मसीह
