कम्पिल, समृद्धि न्यूज। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक माह पूर्व दी तहरीर में बताया कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। उसी समय जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा के गांव नगला भिखारी निवासी युवक बीरबल आया और बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने बेटी के साथ शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित युवक व बेटी को थाने ले आई। किशोरी के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा तरमीम किया गया। पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपित को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मुकदमा तरमीम कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
