एडीजी व आईजी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर हरीश चन्दर ने फतेहगढ़ पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी के साथ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, आगामी पर्व, कानून-व्यवस्था, अपराध समीक्षा, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु त्वरित प्रभावी कार्यवाही करनें एवं साइबर सेल, साइबर थाना में साइट्रेन पोर्टल के माध्यम से बेसिक रिस्पांडर और इन्वेस्टीगेशन की प्रशिक्षण प्रदान कर पुलिस कर्मियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्रदान करनें के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की और सम्बन्धित को आवश्यक दिश-निर्देश दिये गये। वहीं एडीजी व आईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद कर पुलिस प्रशिक्षण, अनुशासन, पुलिस में सेवा भाव, स्पेशल फील्ड्स और चुनौतियों व भविष्य में पुलिसिंग के परिदृश्य एवं साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आर0टी0सी बैरकों की साफ-सफाई, भोजनालय व अन्य स्थानों का भौतिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *