समृद्धि न्यूज। गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। तनाव के बीच भारत का युद्ध मोड ऑन हो गया है। पाक से जंग से पहले भारत फूलपू्रफ तैयारी में जुट गया है। सात मई को देश में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। संभवत: 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल मॉक ड्रिल होगी। इस सुरक्षा मॉक ड्रिल में हमले में खुद को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस मॉक ड्रिल में निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे
- हवाई हमले (एयर रेड) चेतावनी सायरन को सक्रिय किया जाएगा।
- आम नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षित किया जाएगा कि अगर किसी तरह का हमला हो जाए, तो वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें।
- ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी। यानी जरूरत पडऩे पर बिजली बंद कर दी जाए, ताकि दुश्मन को कोई लक्ष्य न दिखाई दे।
- महत्वपूर्ण कारखानों और ठिकानों को छिपाने की जल्दी व्यवस्था की जाएगी।
- निकासी योजना को अपडेट किया जाएगा और उसका अभ्यास (रिहर्सल) भी कराया जाएगा।
- निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास