समृद्धि न्यूज। झारखंड एटीएस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सभी पर आतंकी संगठनों से जड़े होने का आरोप है। यह सभी गिरफ्तारियां धनबाद के एक संवेदनशील इलाके से की गई। जहां से एटीएस को कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ और प्राथमिक जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर अब जांच एजेंसियां नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, धनबाद जिले के भूली ओपी थाना क्षेत्र स्थित शमशेर नगर से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सक्रिय सदस्य है। झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इन लोगों की गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध थीं और एटीएस की नजर इन पर बनी हुई थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
गुलफाम हसन
अयान जावेद
मो शहजाद आलम
शवनम प्रवीन
गिरफ्तार आरोपियो के पास से दो पिस्टल, 12 गोलियां, प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित कई किताबें और दस्तावेज के साथ आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं