धूमधाम से निकाली गई भोलेनाथ की शोभायात्रा, खूब उड़ा अबीर गुलाल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज कस्बे के शास्त्री नगर द्वितीय में भगवान भोलेनाथ के रूप रामेश्वरम की मूर्ति की स्थापना होनी थी। जिसके चलते रामेश्वरम मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त डीजे की धुन पर थिरकते नाचते गाते नजर आए। सभी लोगों ने गुलाल की होली खेली और जमकर अबीर गुलाल भी उड़ाया। कस्बे के शास्त्री नगर द्वितीय में रामेश्वरम मंदिर का निर्माण हुआ। जिसकी स्थापना का कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ था। आचार्य पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान रामेश्वरम का सोडशोंपचार पूजन कराया और उसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के सभी मंदिरों जैसे दीपकेसरी मंदिर, विशाल मूरत हनुमानगढ़ी, नव दुर्गा मंदिर, तपस्वी वाले बाग, हनुमान मंदिर होते हुए पुन: रामेश्वरम मंदिर पर शोभायात्रा सम्पन्न हुई। मुख्य यजमान के तौर पर रामभजन राजपूत, सत्यप्रकाश कटियार, मनोज गुप्ता, राजू चौरसिया, राजुल अवस्थी, आकांक्षा, रोहित कटियार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *