फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद टाउन हाल स्थित पार्क में गांधी प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 सरदार मनमोहन सिंह द्वारा की गई प्रगति योजनाओं को याद किया गया। सभी ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डा0 मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्योंं को याद किया। मनरेगा, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आर्थिक उदारीकरण 9 जी0डी0पी0 विकास दर, आधार और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर, भारत को वैश्विवक मंदी से बचाया और 20 करोड लोगों को गरीबीं से बाहर निकाला, यूपीआई पेमेंट प्रणाली आदि क्रांतिकारी कदम थे। शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर धर्मेन्द्र शाक्य, गोलू शुक्ला, हिलाल सफीकी, अहमद रजा, जुबैर, निक्की, प्रभात, आसिफ, मोहम्मद यामीन, पप्पो, सुनीता, पीएन सक्सेना, आलोक रायजादा, राशिद, आलम, दीपक, निक्की, कल्लू, नफीस, अतुल, वरुण त्रिपाठी, इंतियाज, वीरेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।