फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भतीजे ने सोते समय ताऊ के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को पत्नी थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने घायलवास्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। देर शाम वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम अहमदपुर देवरिया निवासी वृद्ध दिन में सो रहा था, तभी उसके भतीजे से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में पत्नी थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफश्र कर दिया। देर शाम 6 बजे लगभग वृद्ध की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।