आवास सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण कराने के दिये निर्देश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली। जिसमें सचिवों को सरकार की योजनाओं के बारे में कई अहम जानकारियां दी गयीं।
बैठक में बीडीओ ने सचिवों को निर्देशित किया कि वह आवास सर्वे अपने-अपने क्षेत्र में जल्द से जल्द पूर्ण कर कार्यालय को रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि लाभार्थी पात्रता की सूची से वंचित न रहे और अपात्र को लाभ न मिल सके। इसके साथ ही कहा कि सर्वे जिन ग्राम पंचायत में पूर्ण हो गया है वहां के सचिव दूसरे सचिवों के की मदद करें, ताकि जल्द से जल्द आवास सर्वे पूर्ण हो सके। वहीं एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार को निर्देशित किया कि वह ग्राम पंचायत सचिवों के साथ मिलकर कार्य करें और पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजना के अनुसार लाभ दिलाने का कार्य करें। वहीं फैमिली आईडी का स्कोर गिरता देख विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत के सचिवों से नाराजगी जताई और कहा कि सभी सचिव फैमिली आईडी जल्द पूर्ण करें। जिससे कि विकास खंड क्षेत्र में सभी लाभार्थियों को फैमिली आईडी का लाभ मिल सके तथा अधिकारियों के नाराजगी का शिकार न होना पड़े। इसके अलावा सभी सचिवों को शौचालय के बारे में जिओ ट्रैकिंग कर जल्द शौचालय पूर्ण करने की बात कही तथा विकासखंड क्षेत्र में बन रहे आवास की पहली किस्त पहुंच चुकी है। दूसरी किस्त के लिए जिओ ट्रैकिंग कराई जाए। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सचिवों से चर्चा की गई। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडियो पंचायत कृष्ण पाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेश सिंह, एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार, एडियो कृषि तथा ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, बृजेश कुमार, प्रमोद शुक्ला, मोतीलाल यादव, कामता प्रसाद पटेल, प्रवीण कुमार, आकांक्षा सक्सेना, वेद प्रकाश, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विकास खण्ड अधिकारी ने बैठक कर सचिवों के कसे पेंच
