उप शिक्षा निदेशक ने तीन प्रा0विद्यालयों का किया निरीक्षण

शिक्षण व्यवस्था मिली चौपट, नहीं बांटा गया बच्चों को दूध
प्रा0वि0 हरसिंहपुर गहलवार में 55 के स्थान पर 5 बच्चे ही मिले उपस्थित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उप शिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर गहलवार राजेपुर में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में निरीक्षण के समय नामांकन 55 बच्चों के सापेक्ष 4 बच्चे उपस्थित मिले। इंचार्ज प्रधानाध्यापक जयप्रकाश निरीक्षण के समय बाहर धूप में बैठे मिले। अन्य स्टाफ में कमल किशोर व अखिलेश कुमार अवकाश पर थे। बच्चों को दूध वितरण नहीं किया गया था। विद्यालय परिसर व कमरे अत्यंत गंदे पाये गये थे। ब्लैक बोर्ड पर गत दिवस की दिनांक दर्ज थी। शैक्षिक स्तर भी अति न्यून पाया गया। साथ ही दूसरा प्राथमिक विद्यालय आसमपुर में निरीक्षण किया गया। 92 बच्चे नामांकित थे। 60 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक राजकुमार उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक स्मिता कुशवाहा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में गयी हुई थी। विद्यालय का शैक्षिक स्तर ठीक पाया गया। साथ ही राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय खानपुर का डायट प्राचार्य द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुवाला चिकित्सीय अवकाश पर थी। विद्यालय में नामांकित 71 बच्चों के सापेक्ष 53 बच्चे उपस्थित मिले। इंचार्ज अध्यापक द्वारा दूध का वितरण नहीं किया गया। खाना चूल्हे पर बनवाया जाता है। स्टाफ की शिक्षक डायरी अपूर्ण पायी गई। विद्यालय का शैक्षिक स्तर भी न्यून पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *