शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहे जिम्मेदार, फैल रही बीमारियां
कंपिल, समृद्धि न्यूज। गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सडक़ पर भर रहा है। जिससे दो दर्जन से अधिक घर प्रभावित है। ग्रामीण कई बार जिम्मेदारों से शिकायत कर चुके है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गंदे पानी से बीमारियां फैल रही है।
विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत त्यौरखास में मस्जिद वाली गली में, दो दर्जन से अधिक घरो का गंदा पानी, जलनिकासी न होने से सडक़ पर भर रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान है। गंदे पानी से मच्छर पैदा हो रहे है। दवा का छिडक़ाव तो दूर, साफ -सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं हो रही है। गंदे पानी से बीमारियां फैल रही है। जहां सरकार एक ओर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है। गांवों को स्वच्छ करने का अभियान चला रही है। वहीं जिम्मेदारों की अनदेखी से, ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार शिकायत कर चुके है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान आदित्य यादव ने बताया जल्द ही सडक़ का निर्माण कराया जायेगा। विकासखंड के सचिव शिवम तिवारी का गैर जिम्मेदाराना बयान अभी कार्य योजना में नहीं है। खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने करीब तीन महीने मे ंतीसरी बार बताया कि मामले को दिखवाकर समस्या का समाधान किया जायेगा। अभी मीटिंग में हूँ।
जलनिकासी न होने से सडक़ पर भरा गंदा पानी
