अध्यक्ष रहीश अहमद व मंत्री अशोक कुमार बने, हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन देकर मांग की है कि संघ की जनपद शाखा फर्रुखाबाद को मान्यता प्रदान की जाये। संघ की जनपद शाखा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शाखा के पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्षम है।प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने जनपद कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें संरक्षक राकेश चन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष रहीश अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार पाल व मंत्री अशोक कुमार गंगवार को बनाया गया। उपाध्यक्ष रामनिवास, उपमंत्री शिवम कुमार यादव, संयुक्त मंत्री जागेश्वर, रिजवान, कालीचरण बने। संगठन मंत्री निजामुद्दीन व विपिन कुमार देवेन्द्र सिंह यादव को बनाया गया। कार्यालय सचिव वीर सिंह बने। कोषाध्यक्ष शिवकुमार को बनाया गया है। आडिटर विनोद कुमार बनाया गया है। प्रचार मंत्री अमर सिंह, अजय कुमार, आदेश कुमार को बनाया गया है। राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अभिषेक बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।