पुण्यतिथि पर परम श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को किया गया याद
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। परम श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर थाना क्षेत्र में दो स्थानों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को कस्बा नवाबगंज स्थित मोहल्ला नयागनीपुर बंजारा बस्ती में फैजाने आला हजरत कमेटी के सदर बली मोहम्मद के आवास पर स्व0 नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी द्वारा किये गये कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं।
चाहे वह जवान हो या किसान अथवा युवा, सभी के वह मसीहा थे। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नेताजी द्वारा अपने खून पसीने से समाजवादी पार्टी के रुप में लगाया गया वृक्ष आज काफी फल-फूल रहा है। हमें उनके मार्गदर्शन में चलकर इसे आगे भी इसी प्रकार सींचना है। उन्होंने कहा कि हम सब उनके बताएं मार्गदर्शन पर चलते रहें, तो समाजवादी पार्टी 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी तथा गरीबों, मजलूमों, किसानों का भला करेगी। इस मौके पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, समाजवादी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अरविंद कश्यप, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, राजीव यादव प्रधान कुतुबुद्दीनपुर, मनोज कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि इस्माइलपुर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली खान, पूर्व प्रधान बन्ने खाँ, सदर बली मोहम्मद खान, फारूक अली, राजू होटल वाले, मिनाज अली, एमपी सिंह, जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी अमन सूर्यवंशी, आदेश यादव, मोनू ंिसंह, आशीष यादव, सोनू सिंह, बापू सिंह, शमशाद मंसूरी जैनुद्दीनआदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक अभय यादव ने किया।
वहीं थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव हईपुर में समाजवादी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अरविंद कश्यप के तत्वाधान में पूर्व प्रधानों में से यादव की मौजूदगी में मुलायम सिंह यादव नेताजी के पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहां मौजूद लोगों ने बारी-बारी से नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नेताजी के द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है और जितना उनको याद किया जाए उतना कम होगा। नेताजी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें आगे बढऩे का काम किया है। वही काम हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही बनकर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष बराबर के सम्मान के हकदार हैं। इस अवसर पर अनुराग यादव, आदेश यादव, अरविंद यादव प्रधानाचार्य जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेताजी जब रक्षा मंत्री थे तो सेना के बलिदान दिवस पर उन्होंने घोषणा की थी कि सैनिक के शहीद होने पर उसका पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया जाये और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाये। ग्राम बेग निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर विनोद बाबू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रधान संजीव यादव, राजीव यादव, मनोज यादव, अजय राज यादव, अनुराग यादव, पूर्व प्रधान उमेश यादव, अरविंद कुमार, आदेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
नेताजी किसानों, जवानों व गरीबों के मसीहा थे-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
