राजेपुर, समृद्धि न्यूज। शराबी युवक की नाली में गिरने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर सोमवंशी निवासी 32 वर्षीय दुर्वेश पुत्र मंगली शराब पीने का आदी था। बीती रात वह अपनी ससुराल पलिया हरदोई से घर वापस लौटा था। उसने शराब के नशे में पड़ोसी सोनू पुत्र नेकराम से गाली-गलौज किया। जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। वह समझा बुझाकर वापस लौट आयी। इसके बाद नाली में गिरने से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से मृतक की पत्नी रीना व माँ मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर दरोगा उदय सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि मृतक हरियाणा में साफ-सफाई का काम करता था। बीते दिन ही अपने गांव आया था।
शराबी युवक की नाली में गिरने से मौत
