कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डा0 कविता शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय प्रमुख, उप प्रमुख, क्रीड़ा प्रमुख, उप प्रमुख, हाउस कैप्टन व कक्षा प्रमुख व उप प्रमुखों को शपथ दिलाई गयी और उनके दायित्वों के विषय में उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें अतिथियों ंडॉ0 कविता शर्मा, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक द्वारा बैज प्रदान किये गये। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य सभी के द्वारा खूब सराहा गया। विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने सभी बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा लीडर वही होता है जो सभी को साथ लेकर चलता है। हमें अपने पद पर अभिमान नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को समझकर सभी कार्य सहजता से करने चाहिए। हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान महाविद्याय की प्राचार्या डॉ0 वेणू सिं, हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, शिल्की मिश्रा, ममता सिंह, संतोष शर्मा, विकास श्रीवास्तव, मनीष, लक्ष्मी गंगवार सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्र का संचालन सुरभि श्रीवास्तव और प्रभंजन यादव ने किया।