अयोध्या: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर को अयोध्या पहुंचे। वह अपने प्राइवेट चॉपर से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रामजन्मभूमि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किये। राम लला के दर्शन के बाद एरोल मस्क हनुमानगढ़ी पर दर्शन और पूजन करेंगे।
#WATCH उत्तर प्रदेश | टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक के एरोल मस्क अयोध्या पहुंचे। pic.twitter.com/bhZsQioTmL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने रामलला का दर्शन किया। बुधवार को वह लगभग 3 बजे अपने प्राइवेट चॉपर से अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने राम मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अंगवस्त्र और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। वह राम मंदिर परिसर में करीब 40 मिनट तक मौजूद रहे। एरोल मस्क पहली बार धार्मिक यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। वह अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गड़ी पर दर्शन पूजन के बाद गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल भी जाएंगे।