शाक्य समाज के होली मिलन में शिक्षा पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठंडी सडक़ स्थित नवभारत सभा भवन में तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की ओर से शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एवं सैनी समाज का सम्मेलन हर्षोउल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना से हुआ। कथावाचक भागीरथ बौद्ध ने बुद्ध वंदना कराने के बाद तथागत के भजन सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
सपा नेता डॉ0 नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य ने दिवंगत शिव शरण शाक्य, सरिता शाक्य एवं शिक्षक महेंद्र प्रताप शाक्य को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बौद्ध संस्कृति को बचाने के लिए बोधगया के आंदोलन में भाग लेने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शाक्य ने पूर्व में बुद्ध जयंती मनाने वाले स्व0 पातीराम बौद्ध, फूलचंद शाक्य, रामचंद्र कुशवाहा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों की भर्ती में सजतीय लोगों की बहुत कम संख्या होने पर निराशा व्यक्त करते हुए शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। उन्होंने 10 दिन का प्रशिक्षण लेने का आवाहन करते हुए महिलाओं से बच्चों को शिक्षित करने को कहा। धर्मपाल बौद्ध ने कहा कि कई संगठन बनकर टूट गए, संगठन चलाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्रम में नरेंद्र शाक्य, आनंदभान शाक्य, विमलेश शाक्य, शेर सिंह शाक्य, राधेश्याम शाक्य, सुरेंद्र सिंह शाक्य, अवनीश शाक्य, जितेंद्र सिंह शाक्य, सूरजपाल शाक्य, कमलेश शाक्य, यादव सिंह शाक्य, महेश चंद्र शाक्य, नीरज प्रताप शाक्य, सुमित शाक्य, सुरेश चंद्र शाक्य, मिथलेश शाक्य, भूपेंद्र सिंह शाक्य, सुमन शाक्य आदि ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, अंगनपाल कुशवाहा, सुभाष चंद्र शाक्य, जानकी प्रसाद शाक्य, फकीरे लाल शाक्य, अरविंद शाक्य, राजवीर शाक्य, सुगर सिंह शाक्य, जय सिंह कुशवाहा, विमलेश शाक्य, वेदराम शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, पुष्पराज शाक्य, महेश शाक्य, रामौतार शाक्य, प्रवेश शाक्य, मिथुन शाक्य, रघुवीर शाक्य, हिमलेश शाक्य, शक्ति सिंह कुशवाहा, शैलेश शाक्य, कमल शाक्य उर्फ ठाकुर, रविंद्र शाक्य उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे। संचालन नागेन्द्र शाक्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *