कार्यालय में कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का केक काटकर मनाया जन्मदिन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया।
नव गठित नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत का जन्मदिन उनके कर्मचारियों ने कार्यालय में केक काटकर मनाया, मुहं मीठा कराकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बताया कि वह अब बिना भेदभाव के विकास कार्यों को करवाया जाएगा। अब किसी के भी साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी को साथ लेकर काम करेंगे। अपने समर्थक व कार्यकर्ताओं को भी सलाह दी कि वह सभी को साथ लेकर चले। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर, स्वदेश, अवनीश, कौशल, अवनीश, देवेंद्र सिंह राजपूत के अलावा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विकास गंगवार व अमित गुप्ता, अमित कुमार, हितांशु गंगवार, अंबुज भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *