समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इथियोपाई संसद को संबोधित करेंगे। इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यहां से वह पीएम मोदी को अपनी कार में बैठाकर होटल तक लाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें भारत-इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक स्तर पर दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ0 अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को यह सम्मानित दिया। पीएम मोदी ने इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर कहाए आप सभी के बीच इथियोपिया की इस महान भूमि पर होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
#WATCH | Addis Ababa, Ethiopia: Prime Minister Narendra Modi conferred with Ethiopia's highest honour, 'The Great Honor Nishan of Ethiopia'.
He says, "To be here amid all of you, in this great land of Ethiopia, is a matter of great fortune for me. This afternoon, I landed in… pic.twitter.com/QDRF1frb5D
— ANI (@ANI) December 16, 2025
आज दोपहर मैं इथियोपिया पहुंचा, यहां पहुंचते ही यहां के लोगों ने मुझे अद्भुत आत्मीयता और अपनेपन का अनुभव कराया। प्रधानमंत्री अली मुझे हवाई अड्डे पर लेने आए थे, वे मुझे फ्रेंडशिप पार्क और विज्ञान संग्रहालय लेकर गए, यहां नेतृत्व से मेरी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष हैं, इथियोपिया दुनिया का 25वां देश है, जिसने मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। इससे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, इथियोपिया की यात्रा से मुझे बहुत खुशी हुई है। यह मेरी इथियोपिया की पहली यात्रा है, लेकिन यहां कदम रखते ही मुझे एक गहरा अपनापन और आत्मीयता का अहसास हुआ। पीएम मोदी ने कहा पहलगाम आतंकी हमले पर आपकी सहानुभूति और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में आपके समर्थन के लिए हम आपके आभारी हैं। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
