फर्रुखाबा, समृद्धि न्यूज। थाना कादरीगेट क्षेत्र में गुरुवार शाम इटावा बरेली नेशनल हाईवे के किनारे स्थित महिंद्रा एजेंसी के शोरूम के बोर्ड में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे हडक़ंप मच गया। वहीं कर्मचारी विवेक ने शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई है। अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में भी हडक़ंप मच गया। आग विकराल तांडव देख शोरूम में मौजूद स्टाफ भी सहम गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया है। शोरूम में करीब 150 कर्मचारी मौजूद थे। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही की आग शोरूम के अन्य हिस्सों में नहीं फैली वरना शोरूम में रखी कई गाडिय़ां भी जलकर खाक हो सकती थीं।
महिंद्रा कार एजेंसी के शोरूम में लगी आग, मचा हडक़ंप
