कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव पुरौरी निवासी कुनाल बाथम उम्र 16 वर्षीय पुत्र जयवीर बाथम अपने गाँव के साथी नितेश कुमार उम्र 14 वर्षीय पुत्र रामरतन, करन दुबे उम्र 15 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र कुमार को बाइक द्वारा इनामुलहकशाह मैमोरियल इण्टर कालेज रायपुर खास थाना कायमगंज में इण्टर के पेपर देने आये थे। पेपर देकर दोपहर को 12 बजे वापस घर लौटते समय कुछ ही दूरी पर आरामशीन के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार अर्श उम्र 18 वर्ष पुत्र नासिर अली की जोरदार बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार पाँच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर कुनाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल ले जाने के दौरान कुनाल बाथम की मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कुनाल के तीन भाई हैं। बड़े भाई योगेश, दूसरा मृतक कुनाल, तीसरा निहाल है।
बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में पांच घायल, एक की मौत
