नवाबगंज में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान सांसद फतेहपुर के नगर आगमन पर सपा नेताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत कर पगड़ी पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट किया।
कस्बा नवाबगंज स्थित माया गेस्ट हाउस पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान सांसद फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर पगड़ी पहनाकर शाल उड़ाकर सम्मानित किया। सपा के पीडीेए कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, फारूक अली, रवि यादव, राहुल यादव सभासद, पुष्पेंद्र यादव सभासद, डॉ0 सगीर अहमद, विजेंद्र सिंह यादव प्रधान, सर्वेश अंबेडकर, विजय यादव, अशोक कुमार फौजी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *