आगरा। पूर्वी वर्धमान (पश्चिम बंगाल) की महिला को इंस्टाग्राम मित्र से प्यार हो गया। ढाई महीने पहले पति और बेटे को छोड़ महिला इंस्टाग्राम मित्र के साथ आगरा आ गई। युवक जगदीशपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में लेकर रह रहा था। एक सप्ताह पहले पहले महिला ने घर लौटने को कहा तो युवक युवक ने घर में बंधक बना लिया। गुरुवार सुबह 11 बजे महिला आरोपित के चंगुल से भाग निकली। राहगीर के मोबाइल से पति को जानकारी देने के बाद जगदीशपुरा थाने पहुंची। विश्च हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी थाने पर जुट गए। वह आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पूर्वी वर्धमान की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति वहां एक फैक्ट्री में श्रमिक हैं। महिला की मित्रता छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर ताजगंज के मोहसिन खान से हुई। उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसे 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल से आगरा ले आया। यहां जगदीशपुरा के किशोरपुरा इलाके में किराए पर मकान लेकर उसके साथ रहने लगा।