नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विद्यालय में सुशासन दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र चन्द्रसेन ने किया। कक्षा 2 के छात्र शिवांशु ने ” हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा”, “काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ”,गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं “तथा कक्षा 3 के छात्र सचिन ने अटल द्वारा रचित कविताओं का पाठ कर सभी को प्रेरित किया।इस अवसर पर मंजू ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को बिंदुवार रूप में समझाया। वहीं आयुष, मंजू और दुर्गा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों में देश सेवा की भावना जागृत की। बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में शिक्षक सुमित कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
अंत में संचालक चन्द्रसेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।
