खाकी के उत्पीडऩ से ठेली चालकों को रोजी रोटी के लाले

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित मेला श्रीरामनगरिया में ठेली चालकों का पुलिस जमकर उत्पीडऩ कर रही है। जिससे ठेली चालक खासे परेशान है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को भी देखने को मिला। ठेली चालकों ने बताया कि कि मेला श्रीरामनगरिया में विगत कई वर्षों से अपनी ठेली लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं। मगर पिछले दो चार दिनों से पुलिस इन ठेली चालकों का जमकर उत्पीडऩ कर रही है। विरोध करने पर ठेली चालकों के साथ मारपीट की जाती है। पुलिस की मारपीट से एक ठेली चालक को पैर में काफी चोट आ गयी। जिससे उसका चलना फिरना भी मुश्किल हो गया। ठेली चालक सचिन पुत्र विश्राम सिंह निवासी ग्राम हुसैनपुर मैनपुरी सहित कई ठेली चालकों ने अपनी-अपनी रसीदें कटवायीं। इस दौरान सचिन कुमार, राधा, मायाराम, चन्दन, अंकित, विकास आदि ने अपनी व्यथा सुनाईं। पीडि़त सोनू ने बताया कि उसने मेला सचिव को प्रार्थना पत्र दिया और घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद मेला थानाध्यक्ष ने सोनू को बुलाया और घटना की जानकारी ली। उसके बाद संबंधित थाना कादरीगेट से राम मनोहर लोहिया अस्पताल डाक्टरी के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *