कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बैंक में पैसा जमा करने गयी महिला के घर से चोरों ने सोने चांदी के आभूषण व सामान पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलांका निवासी आंकाक्षा पत्नी संजीव ने बताया की वह बुधवार को लोन का पैसा जमा करने वन्दन बैंक गई थी। घर खाली पड़ा था। उसी दौरान किसी अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर सोने चाँदी के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा लिया। आंकाक्षा जब बैंक से वापस अपने घर पर आई, तो उसे जानकारी हुई। उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल कर वापस लौट गई। आकांक्षा ने चोरी की घटना में मुहल्लेवासियों पर आंशका जताई है।
बैंक में पैसा जमा करने गयी महिला के घर से जेवरात व सामान चोरी
